घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरीशुदा 1 लैपटॉप 1 चार्जर व 2 मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 22 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने लाजपत नगर में घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब 3 महिने पहले ही जेल से बेल पर आया था और आते ही गत दिनों चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक काला आंब मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश पुत्र लक्ष्मण निवासी लतवा चंबा हिमाचल हाल किरायेदार खटीक बस्ती के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 9 मई की रात लाजपत नगर में एक मकान से 1 लैपटॉप, 1 चार्जर व 2 मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में कृष्ण पुत्र राजबीर निवासी हसान भिवानी हाल किरायेदार लाजपत नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी के जिला के विभिन्न थाना में करीब 40 अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब 3 महीने पहले की जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने आते ही फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 1 लैपटॉप, 1 चार्जर व 2 मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना शहर में कृष्ण पुत्र राजबीर निवासी हसान भिवानी हाल किरायेदार लाजपत नगर ने पुलिस को दी शिकाय में बताया था कि वह 9 मई को खाना खाकर घर पर सो गया था। सुबह उठकर देखा लैपटॉप, चार्जर व 2 माबाइल फोन नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गए। कृष्ण की शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments