मोदी अडानी महा घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी 8 जनवरी को विरोध प्रदर्शन :सुखबीर सिंह मलिक
BOL PANIPAT : राष्ट्रीय नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में अदानी मोदी महा घोटाले का देशभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है इसी क्रम में हरियाणा के सभी 22 जिलों में 8 फरवरी को एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक और पूर्व जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ की देखरेख में 8 फरवरी दिन बुधवार को जिला कार्यालय सनौली रोड से लेकर संजय चौक तक एक विरोध प्रदर्शन यात्रा करेगी जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता एवं पूर्व पदाधिकारी शामिल होंगे ।
जिला कार्यालय से 11:00 बजे चलकर संजय चौक पर 12:00 बजे पहुंचेंगे संजय चौक पर मोदी अडानी का पुतला फूंका जाएगा।
सुखबीर मलिक ने बताया अदानी ने मोदी की सहायता से देश के बड़े बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एलआईसी से बहुत बड़ी तादाद में लोन उठाए हैं दूसरी तरफ उन पैसों से अपनी शेयरों के दाम चमकाएं हैं अमेरिका की हडिन बर्ग कंपनी ने खुलासा किया। तब जाकर इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ 12 लाख करोड़ में से 8 लाख करोड रु उड़ गया बाकी चार लाख करोड़ मैं से 3 लाख करोड बैंकों का कर्जा है एक बड़ा झटका बैंकों में भूचाल ला सकता है। बैंकों में गरीब जनता का पैसा है जो डूबने के कगार पर है राकेश चुग ने कहा मोदी अडानी की यारी है जनता के पैसे की लूट जारी है मोदी और एडॉर्निंग की यारी देश को बर्बाद कर देगी जल्द से जल्द एक जेपीसी बनाई जाए और इस महा घोटाले की जांच की जाए

Comments