Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 12 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 नवम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दो पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना इसराना पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना इसराना पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इसराना पलड़ी मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की पलड़ी गांव निवासी राजेश प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब लेकर बेचने के लिए पैदल पलड़ी भट्ठो की तरफ जा रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम भट्ठो के पास पहंची तो सामने एक व्यक्ति सिर पर प्लास्टिक कट्टा रखे पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश पुत्र रामफल निवासी पलड़ी के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टे को चेक करने पर 12 बोतल अवैध देसी शराब मिली। पुलिस टीम ने व्यक्ति को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments