Monday, March 9, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:27 सितम्बर 2023 , एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने नोहरा मोड़ पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौरव निवासी नारा के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर असंध रोड नोहरा मोड़ पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गौरव पुत्र नरेश निवासी नारा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले छिछड़ाना गांव में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में शीशपाल पुत्र रामदिया निवासी गुढ़ा करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मंगलवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में नोहरा मोड़ पर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी गौरव के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments