चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बेचने की फिराक में घूम रहा था.
BOL PANIPAT : 19 दिसम्बर 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में हनुमान चौक पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी परमहंस कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपी सोमवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर-25 में हनुमान चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक मित्तल मैगा माल की और से एचएफ डिलक्स बाइक पर आया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जितेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी परमहंस कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक बीते रविवार को मित्तल मैगा मॉल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मृत्युंजय पुत्र राकेश निवासी बापौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सोमवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments