Tuesday, October 27, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफतार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 27 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए टू पुलिस ने नंगला पार पुल के पास दिनांक 12-10-2026 को पीड़ित मुजम्मिल व उसके भतीजे अनस को स्विफ्ट कार द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मारने व फायरिंग करने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफतार। आरोपी की पहचान अफसर उर्फ अफसार पुत्र इद्रीश निवासी मकान नंबर 207 बबैल रोड मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई।
मुकदमा हजा में पहले दो आरोपी इसरार उर्फ काला पुत्र कवर निवासी राणा माजरा पानीपत व उसके साथी आजम पुत्र सालीम निवासी सांगाठेड़ा तहसील नुकुड़ जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश को पहले की गिरफतार करके जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लिया गया।

थाना सनौली में मुजम्मिल पुत्र मुदा निवासी राणा माजरा ने बताया था 12 अक्तूबर 2026 को समय करीब शाम के 6ः30 बजे अपने भतीजे अनस पुत्र कवर के साथ बाइक पर पानीपत से गांव के लिए चले थे जब हम नंगला आर व नंगला पार के बीच में पुल पार करके गांव राणा माजरा अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड से बराबर में लगी और हमारी बाइक को टक्कर मारी। हम दोनों जमीन पर बाइक सहित घीसटे और बाइक पेड़ में टकराई। कार से एक व्यक्ति निकला मैं डर के मारे गन्ने के खेत में भागा और गोली की आवाज सुनी। डॉयल 112 पर फोन कर घटना बारे बताया और भाई अमजद को फोन किया। पुलिस व मेरा भाई मौके पर आ गए। मैं करीब 15/20 मिनट बाद गन्ने के खेत से बाहर निकला। यह हमला उसको व उसके भतीजे अनस को जान से मारने की नीयत से इसरार पुत्र कवर व गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने मिलकर किया है। थाना सनौली में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply