Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


2 किलो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2022, 2 किलो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित आरोपी काबू। एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर एक युवक को 2 किलो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सद्दाम पुत्र नूरा निवासी मुण्डोगढ़ी करनाल के रूप में हुई।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की सैक्टर-25 में हनुमान चौक के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली लिए खड़ा है। युवक के पास थेली में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दंबिस दी तो हनुमान चौक पर थेली लिए खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपित युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपित युवक ने अपनी पहचान सद्दाम पुत्र नूरा निवासी मुण्डोगढ़ी करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में युवक की थेली की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती की वजन करने पर 2 किलो ग्राम पाया गया।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार आरोपी सद्दाम के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सद्दाम को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments