Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 सितम्बर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी जसबीर कॉलोनी नूरवाला पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हथियार रखने का शौक है। वह करीब 2 महीने पहले किसी काम से यूपी के कैराना में गया था, वहा रोहिन नाम के युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 2500 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सुभाष के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सीआईए थ्री की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान कुटानी रोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुटानी की ओर से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल शहर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास पहुंच कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध किस्म का एक युवक कुटानी की ओर से पैदल आते दिखाई दिया। पास आने पर आरोपी युवक पुलिस टीम को देख वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुभाष पुत्र ईशपाल निवासी जसबीर कॉलोनी नूरवाला पानीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Comments