अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 30 सितंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान सोनीपत के जवाहरा गांव निवासी अजय के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अडडे पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक चौटाला रोड पर स्थित पावर हाउस के पास कही जाने के लिए खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजय पुत्र बलवान निवासी जवाहरा सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोयर से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। बरामद देसी पिस्तौल उसने शौक पूरा करने के लिए करीब 1 महीना पहले गांव परढाना निवासी अपने जानकार संजीत से लिया था। आरोपी संजीत हत्या के मामले में पानीपत जेल में बंद है।
पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments