Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग करने का आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने बिजावा रोड पर ई रिक्शा चालक से मोबाइल छिनने वाले आरोपी को शाहपुर में जवाहरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कैथ गांव निवासी विजय के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक शाहपुर में जवाहरा मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विजय पुत्र रामकरण निवासी कैथ के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 21 जून को बिजावा रोड पर एक ई रिक्शा चालक से मोबाइल व ई रिक्शा की चाबी छिनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल छिनने की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में जोगिंद्र पुत्र हुकमचंद निवासी इसराना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने फरार अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर मोबाइल छिनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी विजय के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments