समाजसेवी अमित स्वामी के जलभराव की निकासी के लिए कटोरा लेकर भीख मांगने के मेसेज के बाद हरकत में आया प्रशासन . असंध रोड अंडरपास में हुए जलभराव की निकासी का प्रबंध किया गया
BOL PANIPAT : असंध रोड अंडरपास में हुए जलभराव की निकासी के लिए आने वाले खर्च को उठाने को लेकर समाजसेवी अमित स्वामी ने आज कटोरा लेकर भीख मांगनी थी।

समाजसेवी अमित स्वामी द्वारा निकासी की समस्या को लेकर कटोरा लेकर भीख मांगने का मेसेज कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल मेसेज के चलते प्रशासन व नेता लोग हरकत में आ गए और प्रशासन के द्वारा असंध रोड अंडरपास में हुए जलभराव की निकासी का प्रबंध किया गया । आज अंडरपास का पानी निकालने के लिए दो कर्मी, जनरेटर और पंपसेट मौके पर भेजा गया । समाजसेवियों के द्वारा कटोरा लेकर भीख मांगने से पहले ही मौके से पानी निकासी शुरू हो चुकी थी।


Comments