नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है: उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी.
-पानीपत पुलिस ने “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत गांव, कॉलोनियों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 15 जून 2024, समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलाए गए “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने किला थाना क्षेत्र कि विभिन्न कॉलोनियों व थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने सनौली, राणा माजरा व गढ़ी बेसिक गांव में लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसलिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है।
उन्होंने बताया कि एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना। यदि कोई युवा किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस भी इसमें पूरा सहयोग करेगी।

Comments