जिला रोजगार विभाग में बीमा सखी के 25 पदों के लिए होगा आज प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन: डॉ. रितु चहल
BOL PANIPAT , 28 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरोजगार महिला प्रार्थियों के लिए जिला रोजगार विभाग द्वारा एलआईसी, पानीपत के सहयोग से बीमा सखी के 25 पदों को भरने के लिए आज शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक पात्र महिलाएं अपनी शैक्षणिक योग्यता (न्यूनतम दसवीं पास) सहित जिनकी उम्र 18 से 40 साल तक हो अपनी सभी सम्बंधित दस्तावेजां और पासपोर्ट साइज फोटो सहित जिला रोजगार कार्यालय कमरा नम्बर 420, चतुर्थ तल, जिला सचिवालय, पानीपत में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भाग ले सकते हैं।

Comments