अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 23 मार्च को पानीपत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
BOL PANIPAT :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर पानीपत में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यूनिट द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें 23 तारीख की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एसडी कॉलेज पानीपत से शहीद स्मारक तक जाएगी।
तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थी परिषद द्वारा 75 फुट लंबा तिरंगा होगा। यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पानीपत नगर निगम की मेयर अवनीत कौर शामिल रहेंगे। प्रेस वार्ता में जिला संयोजक अरमान कोहली, संगठन मंत्री सूर्य प्रताप, नगर मंत्री नमन भारद्वाज, जिला मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक नीरज वैभव सैनी, ऑसम आदि मौजूद रहे।

Comments