सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर शोभायात्रा में शामिल हो बने पुण्य के भागी : दुष्यंत भट्ट
श्रद्धा तथा राम भक्ति से भरपूर शोभा यात्रा करेगी नए कीर्तिमान स्थापित : दुष्यंत भट्ट
-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने मंडल अध्यक्षों की बैठक
BOL PANIPAT : 18 जनवरी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर निकलने वाली शोभायात्रा में कार्यकर्ता बढ़ चढ़ भाग ले । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने अपने जीटी रोड स्थित कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहे । दुष्यंत भट्ट ने कहा की धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाली जा रही इस शोभा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं से जो जैसा सहयोग मांगे कार्यकर्ता उसको पूरी तन्मयता से निभाए। उन्होंने कहा की राम काज में सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है हम सब इसका लाभ उठाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा की हमारी पार्टी के संकल्प पत्रों में हमने वादा किया हुआ था इसलिए ये प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा ये शोभायात्रा हम कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक तौर पर दिल के करीब है।पांच सौ से अधिक वर्षों तक प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना तिस पर पानीपत में शोभा यात्रा निकाली जा रही है ये सब के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा की ये शोभा यात्रा विशालता तथा भव्यता में ने कीर्तिमान स्थापित करेगी। शोभा यात्रा श्रद्धा तथा राम भक्ति से भरपूर होगी।बैठक में मुख्य रूप से रविंद्र भाटिया, मंजीत डिकाडला, अर्जुन शर्मा,कुलदीप जांगड़ा,बलवान शर्मा, सुनील कंसल,प्रीतम गुज्जर,जसबीर छोकर, सोमबीर मलिक ,हरीश कटारिया, योगेश भादड़, संजय त्यागी प्रयास रावल सतीश गंभीर,आदि मौजूद रहे।

Comments