बीकॉम व बी.बी.ए.के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बी.कॉम व बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सीनियर्स द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। फ्रेशेर्स पार्टी के इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्म-विश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया
विद्यार्थियों द्वारा अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है तथा उन्होंने बच्चों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी, डॉ. ज्योति गहलोत, राजेश बाला, निशा, मनीत कौर ने निभाई। मंच का संचालन आकांक्षा, सोनिया विरमानी, आंचल व उनके नेतृत्व में 4 विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस समारोह में शिवम ने मिस्टर फ्रेशर्स और संस्कृति ने मिस् फ्रेशर्स का खिताब हासिल किया। इस कार्यक्रम में साक्षी, करुणा, रीना, रुचिका बत्रा, सुखजिंदर सिंह, जागृति, निशा गोयल, रूबी, अनु ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. सुनिता ढांडा, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. अंजलि, सोनिया वर्मा, मनीष, कीर्ति, तमन्ना, शिखा, कुलदीप, रिशु, दीप्ति उपस्थित रहे। सभी नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी शिरकत करके इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

Comments