एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने झटका 13वीं हरियाणा राज्य सीनियर ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल
–पूमसे में हासिल किया रजत पदक. दोनों खिलाड़ी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयनित
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ी सरजन ने 13वींहरियाणाराज्य सीनियर ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप जिसका आयोजन हाल ही में अम्बाला छावनी में हुआ में ग्रुपइवेंट गोल्ड मैडल झटक कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया. इसी प्रकार हरियाणा राज्य सीनियर पूमसे चैंपियनशिप में मनीष ने भी रजत पदक झटक कर कॉलेज के खेल इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ी. 13वींहरियाणा राज्य प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाडियों ने प्रदेश भर से भाग ले रहे खिलाडियो को पछाड़ते हुए अपने जौहर का परिचय दिया. विदित रहे की एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ी सरजन इससे पहले भी 58 किलोग्राम भारवर्ग में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल और इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुका है और उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए हो चुका है. मनीष भी इंटर यूनिवर्सिटी पूमसे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुका है.कॉलेज पहुँचने पर सरजन और मनीष का भव्य स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल,प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी,ग्राउंड्समैन प्रताप और स्टाफ सदस्यों ने किया. कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएंइन दोनोंखिलाडियों की उपलब्धियोंसे गद-गद नजर आये तथा दोनों की भूरी-भूरीप्रशंसा की.
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि इन खिलाडियों की उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है. खेल हमें स्वस्थ तो रखते ही है साथ ही ये हमारी जीवन में अन्य उपलब्धियां प्राप्त करने में भी मदद करते है. हमारा व्यक्तित्व और बहुमुखी विकास खेलो के बिना संभव नहीं है.खेल का मैदान हम में आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय को बढाता है. आजजो सरजन और मनीष ने कर के दिखाया है उससे कॉलेज और समाज में खेल के महत्व को स्थापित करने में मदद मिलेगी तथा कॉलेज प्रशासनऐसे खिलाडियों का हौंसला बढाता रहेगा.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में विजेता खिलाडियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी की उपलब्धि कॉलेज और पानीपत जिले के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ इन खिलाडियों का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिली है. 13वीं हरियाणा राज्य सीनियर चैंपियनशिप में चैंपियन बनना और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है और इसमें सफलता प्राप्त कर इन दोनों खिलाडियों ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई तोड़ नहीं है. कॉलेज को दोनों खिलाडियों पर गर्व है तथा इन्हें भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाएं देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आये और ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को स्थापित कर सके.
इस अवसर पर डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा किकॉलेज के इन दोनोंहोनहारो ने 13वींहरियाणाराज्य सीनियर चैंपियनशिप मेंगोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत कर नया कीर्तिमान बनाया है. ताइक्वांडो में वैसे भी एसडी पीजी कॉलेज का पिछले अनेक वर्षो से दबदबा रहा है. इन दोनों खिलाड़ियो ने पहले भी राष्ट्रीय और इंटरयूनिवर्सिटी स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते है. इनखिलाड़ियो द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी स्तर पर आज तक कायम है और यहकॉलेज के लिए फक्र का विषय है.
इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो रजनी, दीपक मित्तल मौजूद रहे.

Comments