Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत के प्रोफेसर अली खान के खिलाफ विद्यार्थियों में गुस्सा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at May 27, 2025 Tags: , , , ,

-छात्र संगठन ABVP ने किया जोरदार प्रदर्शन
-प्रोफेसर अली खान को तुरंत सस्पेंड करने की मांग
– प्रशासन ने मांगा है 2 दिन का समय

BOL PANIPAT : सोनीपत। भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय सेना एवं आपत्तिजनक राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने वाले अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान के खिलाफ विद्यार्थी संगठनों में भी गुस्सा फूट रहा है। उसे तत्काल सस्पेंड करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सोनीपत में जोरदार प्रदर्शन किया।एबीवीपी के नेताओं ने कहा कि अली खान का बयान न केवल सेना का अपमान था, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा प्रहार था।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सोनीपत इकाई द्वारा अशोक विश्वविद्यालय के उस प्रोफेसर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसने भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय सेना एवं भारत देश के विरुद्ध आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की थी। यह बयान न केवल सेना का अपमान था, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा प्रहार था।

उक्त प्रोफेसर को भले ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम ज़मानत प्राप्त हुई हो, लेकिन ABVP का स्पष्ट मानना है कि वह दोषी है। दुखद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसके पक्ष में खड़ा होकर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का समर्थन किया है। यह कृत्य राष्ट्रभक्ति के मूल्यों के विरुद्ध है और इसकी ABVP कड़े शब्दों में निंदा करती है।

इस प्रदर्शन में ABVP हरियाणा के प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा, विभाग संयोजक रोहन, जिला संयोजक अभिषेक, कर्ण, लवप्रताप सहित लगभग 500 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाज़ी की और राष्ट्रभक्ति के समर्थन में जोरदार हुंकार भरी।

ABVP की डिमांड

उक्त प्रोफेसर के खिलाफ विश्वविद्यालय तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।
विश्वविद्यालय प्रशासन अपने राष्ट्र विरोधी रवैये के लिए सार्वजनिक माफी मांगे।
भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाई जाएं।
विश्वविद्यालय प्रशाशन ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से सभी मांगों को लेकर 2 दिन का समय मांगा  
यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ABVP प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Comments