Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 20 जून तक करें आवेदन:- डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 मई। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए 2 लाख रुपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा व हरेडा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2022 है।

डी.सी. सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक, वाणिज्यिक राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा तकनीक व ऊर्जा दक्षता का उचित प्रयोग करने वाली संस्थाओं को राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, इनमें इनोवेशन या नई प्रौद्योगिकियों या अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में नई प्रचार परियोजनाओं को शामिल किया गया है। ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।

डी.सी. ने बताया कि इन पुरस्कारों में विजेता संस्था को नकद राशि , शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर कर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधी जानकारी के लिए हरेडा की वैबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा, जिला नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में भी किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है। वहीं लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है।

Comments