Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं बच्चों के विचारों को अभिव्यक्ति देने का करती अवसर प्रदान:  उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 18, 2026 Tags: , , , , , ,

विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार और राष्ट्र भावना की अलख जगाता सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

विभिन्न  विद्यालयों के 16 हजार  विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र दिखाई प्रतिभा

BOL PANIPAT , 18 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड पानीपत के विद्यालयों में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सेवा, संस्कार तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस कड़ी में सेवा संकल्प कार्यक्रम में 16 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियों के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर मिलता है।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी सामाजिक मूल्यों और रचनात्मक गतिविधियों से जुडऩे के लिए उत्साहित है। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के विचारों को अभिव्यक्ति देने का अवसर प्रदान करती हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के संदेश को विद्यालय स्तर तक पहुंचाकर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना से जोडऩा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Comments


Leave a Reply