प्रदेश के कलाकारों को एक मिलेगी नई पहचान. कलाकार पंजीकरण पोर्टल शुरू
BOL PANIPAT : 17 जुलाई- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा ने एक नयी पहल शुरू करते हुए कलाकारों को नई पहचान दिलाने एवं विलुप्त होती कलाओं के संरक्षण के लिए ‘कलाकार पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर कलाकार स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं जिससे उनको अपनी आजीविका का मौका मिलेगा। इस पोर्टल पर प्रदेश के कलाकारों को एक नई पहचान मिलेगी तथा जो कलाएं विलुप्त होती जा रही हैं, उनको संरक्षित किया जा सकेगा।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकार 31 जुलाई, 2022 तक ‘कलाकार पंजीकरण पोर्टल’ पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा उन्हें केवल एक बार ही पंजीकरण करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के कार्यालय एससीओ 29, सैक्टर 7-सी, मध्यमार्ग, चंडीगढ़ या दूरभाष नम्बर 0172-2793897, 2793877, ईमेल artandculturalaffairshry@gmail.com के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments