अग्निवीर रैली मेडिकल फिट उम्मीदवार: 15 जनवरी को हिसार मिल्ट्री स्टेशन में होगा टैस्ट
BOL PANIPAT : 3 जनवरी। अग्निवीर रैली मेडिकल फिट उम्मीदवार आगामी 15 जनवरी को हिसार मिल्ट्री स्टेशन में होने वाले टैस्ट के लिए अपना एडमिट कार्ड आज 4 जनवरी से 7 जनवरी तक एआरओ रोहतक से प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती निदेशक रोहतक कर्नल दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उम्मीदवार रैली में जमा किए गए अपने सभी मूल दस्तावेज भी ले के आएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार को कोई समस्या है तो वह भर्ती कार्यालय के टेलिफोन नम्बर 01262-253431, फैक्स नम्बर 01262-268568 और मोबाईल हैल्पलाईन नम्बर 8901384498 पर सम्पर्क कर सकता है।

Comments