तीन दिवसीय पी.सी. अस्सेम्ब्लिंग वर्कशॉप का आज समापन समारोह का आयोजन
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय पीसी अस्सेम्ब्लिंग वर्कशॉप का आज समापन समारोह का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्य प्रो पी.के नरूला , डॉ निधान सिंह , डॉ विक्रम कुमार , प्रो अश्वनी गुप्ता एवं समस्त कंप्यूटर विभाग के द्वारा किया गया | आज के मुख्य प्रशिक्षक सोहन लाल , मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ़ डी.एम्.आई.टी सोलुशंस, पानीपत रहे , उन्होंने आज प्रतिभागियों को कंप्यूटर वायरस के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने विद्यार्थियों को एंटी वायरस कंप्यूटर में इनस्टॉल करना , वायरस को कैसे दूर किया जाता है और वायरस मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से चर्चा की । इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए पी.सी असेम्ब्लिंग वर्कशॉप से सम्बंधित एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में होने वाले 125 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए । कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों आगे बदने की प्रेरणा मिलती है व् आत्मविश्वास भी बढता है । प्रो. विनय भारती, प्रो दीप्ती , प्रो नीतू भाटिया, प्रो ऋतू भरद्वाज , प्रो. मोहित प्रो करुना , प्रो मिलन, प्रो प्रीती व् टेक्नीशियन अमित ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने शानदार वर्कशॉप और सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर विभाग के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । गवर्निंग बॉडी के महासचिव श्रीयुत एल.एन. मिगलानी ने कहा कि निश्चय ही ऐसे आयोजनों से महाविद्यालय का नाम रोशन होता है और इसके लिए उन्होंने प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी एवं कंप्यूटर विभाग के सभी सदस्यों को बधाई भेजी ।

Comments