आर्य कॉलेज की वॉलीवाल टीम ने इंटर ज़ोनल टूर्नामेंट में जीता रजत पदक
BOL PANIPAT , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर ज़ोनल टूर्नामेंट में आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी।
प्रधान सुरेन्द्र शिंगला ने कहा कि आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़े ही मेहनती और ईमानदार हैं। वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह खेल का मैदान हो या शिक्षा का क्षेत्र।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित वॉलीवाल इंटर ज़ोनल टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज की टीम ने शानदार परदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है
उन्होंने बताया की टीम ने अपने दमदार खेल कौशल का परिचय देते हुए पहले मुकाबले में गुरुनानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में जनता कॉलेज, कौल को 3-1 से हराया, जबकि तीसरे मुकाबले में बी.पी.आर. कॉलेज, कुरुक्षेत्र को 3-0 से मात देकर रजत पदक अपने नाम किया है,यह पूरे आर्य महा विधालय के लिए हर्ष का विषय है कि आर्य कॉलेज की वालीबाल की टीम ने शानदार शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर आर्य माहविधालय को एक बार फिर गौरवान्वित किया है, डॉ. गुप्ता ने बताया कि वालीबाल की यह टीम पहले भी टूर्नामेंटों में कई बार पदक जीत चुकी है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज हमेशा से ही खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अग्रणी रहा है
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया की महाविद्यालय के 7 खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय कोचिंग कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं —
सचिन डागर, अंकुर, योगेश, हर्ष नागर, मंजीत राणा, अभिराज राजपूत और रजनीश।
इस अवसर पर कॉलेज के राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी देवी व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments