स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई।
BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के दौरान गांव गढ़ सरनाई के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों व गांव में घर घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई और विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों बारे व डोंकी द्वारा विदेश न जाने बारे जागरूक किया। नशा बेचने वालों की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1933 पर करने बारे विद्यार्थियों व गांव वासियों को जागरूक किया और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
दूसरी टीम ने साइबर अपराधों बारे गांव जाटल में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों को व बरसत रोड व टोल टेक्स पानीपत पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी दी गई। और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। और साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत देने बारे अवगत कराया गया।

Comments