बसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । बसंत पंचमी के उत्सव पर आज की थीम पीले रंग की थी और इसी कारण सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए | बसंत पंचमी हिंदुओं का लोकप्रिय त्योहार है जिसे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए जाते हैं। इस उत्सव पर मेहंदी एवं पेपर पल्प से मोल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | मेहंदी प्रतियोगिता में 25 एवं पेपर मौल्डिंग प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमने पर्यावरण के संरक्षण के लिए बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से कॉलेज में इको क्लब का गठन किया गया है तथा उन्होंने क्लब के संयोजक प्रो पवन कुमार , सह-संयोजिका प्रो अंजलि गुप्ता और अन्य सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी | इसके उपरान्त इको क्लब के सभी सदस्यों ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग को पौधा भेंट करके सम्मानित किया | मंच संचालन प्रो. अंजलि गुप्ता ने किया तथा उन्होंने कहा कि आज के दौर में वातावरण बेहद खराब हो चुका है,जिसमें इंसान तो क्या जीव जंतुओं को भी सांस लेना मुश्किल हो गया है। वहीं खराब वातावरण के कारण कई तरह की लाइलाज बीमारियां फैल रही है जिसके लिए हम सबको मिलकर वृक्ष लगाना जरूरी है व इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करवाना लाजमी है। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का वहन डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान एवं डॉ. पूनम मदान ने किया और पेपर मौल्डिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका को डॉ. निधान सिंह एवं डॉ. विक्रम कुमार ने
इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:-
पेपर मौल्डिंग में प्रथम स्थान स्वाति त्यागी (बी. एस. सी. तृतीय वर्ष) , द्वितीय स्थान युक्ता (बी. एस. सी. तृतीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान रोबिन पाण्डेय (बी. सी. ए – I) रहे एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान मोनिया (बी. सी. ए – I), तृतीय स्थान पायल (बी. एस. प्रथम) एवं माफ़ी (बी. कॉम प्रथम) रहे |
सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी उत्सव का आनंद उठाया | इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. पवन कुमार, प्रो. अंजलि गुप्ता, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी, लिपिक ममता नारंग की भूमिका सराहनीय रही | इस अवसर पर प्रो. नीलम दहिया, प्रो. सोनिया, डॉ. निधि, प्रो. माधवी, डॉ. शर्मीला, डॉ. जोगेश, प्रो. राजेश एवं स्टाफ के सभी सदस्यगण मौजूद रहे |

Comments