Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदी दिवस पर भगत सिंह यूथ क्लब पानीपत ने निकाला रोड शो. रोड शो से देशभक्ति का संदेश दिया. युवाओं ने नशा न करने की ली शपथ.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 23, 2023 Tags: , , , , ,

सैकड़ों बाइक, जीप, गाड़ियों, ट्रैक्टरों के साथ निकाला रोड शो। 

शहर के नेताओं ने भी अलग अलग जगह रोड शो का स्वागत किया। 

BOL PANIPAT : शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर वीरवार को शहर में निकाला गया रोड शो, 4 हजार युवाओं ने पीली पगड़ी पहनकर और हाथ में तिरंगा लेकर बाइक पर रोड शो निकाला। 23 मार्च को क्रांतिकारी शहीद-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु सुखदेव फांसी दी गई थी। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने शहीदी दिवस पर रोड शो निकाला।देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का भी सार्थक प्रयास किया गया। यह नवा कोट गुरुद्वारा से शुरू होकर मॉडल टाउन गुरुद्वारा पहुंचा। इसमें शामिल 4 हजार युवाओं ने नशा नहीं करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्य सुरेश मलिक, नवीन नैन भालसी, हाजी साधना रहे। 

हरियाणी इंडस्ट्री के कलाकार केडी रॉकस्टार सिंगर, राजू पंजाबी सिंगर, मनीष मस्त कॉमेडीयन , एंडी जाट सिंगर, परदीप भाटी पधारे, उनके आते ही माहौल देखने लायक था, स्टेज पर सभी कलाकारों ने भगत सिंह की जीवनी के बारे में अपने विचार प्रकट किए , साथी अपने गानों के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रधान अविनाश मलिक, राजा उर्फ गोपी, मोहित मलिक, विशाल खोकर, युवराज बाल्यान, रजनी बेनीवाल, विक्की बतरा , अमृत खेरा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सैकड़ों बाइक, जीप,  गाड़ियों, ट्रैक्टरों के साथ रोड शो नवा कोट गुरुद्वारा से शुरू होकर हुड्डा सेक्टर 11/12, जीटी रोड, जाटल रोड से होता हुआ मॉडल टाउन पहुंचा। हुडा में पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी व सुरेंद्र रेवड़ी ने अपने निवास स्थान पर स्वागत किया, वहीं  8 मरला चौंक  पर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया, वही मॉडल टाउन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुल्ले शाह के निवास स्थान पर स्वागत किया गया। विपुल शाह युवा कांग्रेस टीम के साथ इसमें शामिल हुए। इस दौरान शहर में जहाँ से भी रोड शो गुजरा माहौल राष्ट्र भक्ति का बनाता रहा।

Comments