Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भूमिका गुप्ता ने इनर व्हील क्लब पानीपत की प्रधान का पद ग्रहण किया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 30, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2024, इनरव्हील क्लब पानीपत 41साल से सामाजिक उत्थान के कार्यों को करते हुए अपनी सेवाएं दे रहा है इस परम्परा का निर्वाह करते हुए नए सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन होटल गोल्ड में किया। जिसमें भूमिका गुप्ता ने इनर व्हील क्लब पानीपत की 41वी प्रधान का पद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज तथा विशेष अतिथि जिला एक्सटेंशन सर्विस ऑफिसर पीडीसी सीमा चोपड़ा , पास्ट एसोसिएशन प्रेसिडेंट अनुराधा कालरा के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके एवं इनरव्हील प्रार्थना के साथ हुआ।

तदोपरांत वर्ष 2024-25 के लिए भूमिका गुप्ता ने प्रधान, रेणु गुंबर ने उपप्रधान, सुरेखा कुमार ने सचिव, रंजू ढींगरा ने कोषाध्यक्ष , शीतल सिंगला ने आईएसओ व आकांक्षा जैन ने एडिटर का पदभार संभाला। क्रार्यक्रम का कुशल संचालन अंजली दिलौरी ने किया। पूर्व प्रधान डॉ पूजा मेहंदीरत्ता ने क्लब के द्वारा गत वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा क्लब की गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मुख्य डिस्ट्रिक्ट की बिगेस्ट ट्रॉफी व आठ पुरस्कार अन्य समितियों में अर्जित किए। डॉक्टर पूजा द्वारा गांव निज़ामपुर के सरकारी विद्यालय को छत की मरम्मत के लिए राशि ,कुष्ठ आश्रम सौदापुर का राशन, एक जरूरतमद को व्हील चेयर , दो महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन तथा अन्य प्रोजेक्ट किए गए। पूर्व प्रधान डॉ पूजा ने नवनिर्वाचित प्रधान भूमिका गुप्ता को कॉलर पहनाकर पद हस्तांतरित किया।नवनिर्वाचित प्रधान भूमिका गुप्ता ने क्लब के नए सत्र के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया इस वर्ष महिला सशक्तिकरण , शिक्षा ,चिकित्सा क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाएंगें। मुख्य अतिथि नीरू विज ने नवनिर्वाचित प्रधान भूमिका गुप्ता को प्रोत्साहित किया तथा अनुराधा कालरा ,सीमा चोपड़ा ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को खूब सराहा। राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। तत्पश्चात हरियाली तीज का त्यौहार भी सभी सदस्यों ने खूब नाच गा कर एवं झूले झूल कर मनाया गया। महिलाएं परंपरागत हरे एवं लाल रंगों के परिधानों में सजधज कर आई। तम्बोला, अंताक्षरी एवं रैंप वाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comments