Saturday, September 12, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक ट्रॉली ( जुगाड़ )को कैंटर ने मारी टक्कर , चार घायल

By LALIT SHARMA , in Accident , at February 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे 4 व्यक्तियों को एक कैंटर ने टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया. दुर्घटना अंसल सिटी भैंसवाल रोड की है. जहां एक जुगाड़ ट्रॉली को कैंटर ने टक्कर मार दी. जुगाड़ ट्रॉली में एक बच्चे सहित 4 लोग सवार थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम कॉलोनी का रहने वाला व्यक्ति अपने बच्चे और यूपी से आए दो रिश्तेदारों सहित अपनी जुगाड़ से बनाई गई बाइक ट्रॉली से पानीपत के भैंसवाल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अंसल सिटी के पास भैंसवाल रोड के नजदीक पहुंचने पर पीछे से आ रही कैंटर ने उनकी ट्रॉली को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर मारने से ट्रॉली कैंटर के साथ 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई.

टक्कर लगने के पश्चात कैंटर चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया. वहीं घायलों को राहगीरों की मदद से पानीपत के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया. जहां दो घायलों की गंभीर की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया. वहीं 2 का इलाज पानीपत के सामान्य अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Comments