Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


आशियाना में मनाया जन्मदिन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्या ज्योति सैनी ने अपना जन्मदिन जन सेवा दल द्वारा चलाये जा रहे आशियाना में मनाया। इस आशियाना में लावारिस लोग, अपाहिज व जीवअनाथ लोग जिनको उनके घर वाले घर से निकाल देते हैं ऐसे लोग रहते हैं। संस्था की सदस्या ज्योति सैनी ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ जन्मदिन मनाकर मन को असीम शांति मिलती है।

इस अवसर पर आश्रम के लोगों के साथ केक काटा तथा उनको फ़ल, मिठाईया ,चादर आदि सामान वितरित किया गया। युथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्यों ने उनका हालचाल पूछा व उनके साथ समय बिताया। इस अवसर पर जन सेवा दल के प्रधान  चमन लाल गुलाटी, यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिलाध्यक्ष बृज बाला, पूजा डोगरा, ज्योति सैनी, खुशी डांग आदि मौजूद रहे।

Comments