Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हाली अपना स्कूल मे शिविर कम्पलीट बॉडी चेकअप का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 18, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था के अंतर्गत चल रहे हाली अपना स्कूल मे आज एक शिविर का आयोजन किया गया।इसमें विद्यार्थियों एवम उनके अभिभावकों की सम्पूर्ण शारीरिक जांच की गई। शिविर के दौरान संयोजक डॉ.  ज्योति ने कहा कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और भारी खाना खाने से बचना चाहिए। लेकिन आज के दौर में लोगों का जीवन भाग-दौड़ भरा हो गया है। इस कारण से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज के चलते इस समय रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है।आंखो एवम पेट के संक्रमण के रोगियों की संख्या ज्यादा हो जाती है।स्कूल के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और शारीरिक सफाई के बारे में भी समझाया गया।शिविर में रक्त जांच, आंखों की जांच,मूत्र परीक्षण आदि किए गए।आंखो में डालने के लिए ड्रॉप ,ओ आर एस के घोल भी सबको मुफ्त में बांटे गए।जिन विद्यार्थियों को चश्मों की   जरूरत है उन्हे भी चश्मे मुफ्त में बनवा कर दिए जायेंगे।हाली अपना स्कूल की मुख्याध्यापिका  प्रिया लूथरा ने बताया की शिविर में 70 अभिभावकों एवम100 विद्यार्थियों का परीक्षण करवाया गया। आंखों का परीक्षण  सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया ।लैब टेस्ट  कविता एवं  शीशपाल द्वारा किए गए।इस अवसर पर संस्था की महासचिव पूजा सैनी ,मधु यादव ,सोनिया गर्ग, रोजी चावला ,सोनी, आरती दुबे,श्रुति जैन व डोली अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments