Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा ने हवन पूजा कर प्रधान मोदी  का जन्म दिन।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 17, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितम्बर, देश के प्रधानमंत्री मोदी जब भी कोई नीति बनाते है या काम करते है तब उनके केंद्र में गरीब व वंचित ही रहता है।  कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित ना रहे  इसलिए मोदी ने जन औषधि केंद्र खोले,दिल तथा कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां व  उपकरण सस्ते किए ।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कांशी गिरि मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए किए गए हवन तथा पूजा के बाद वहां मौजूद आयुष्मान लाभार्थी तथा जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी ने आयुष्मान योजना लागू कर गरीब आदमी को इलाज की चिंता से मुक्त किया है। पूजा में शामिल भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रांत प्रमुख गजेंद्र सलूजा  ने प्रधानमंत्री मोदी का आज विश्वकर्मा योजना लागू करने के लिए आभार जताया।  कार्यक्रम संयोजक डा जगजीत आहूजा ने आयुष्मान लाभार्थियों को माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया । डा जगजीत आहूजा ने कहा की आयुष्मान कार्ड धारकों को यदि कोई दिक्कत है संगठन उनकी मदद करेगा। कार्यक्रम के अंत में ईश्वर की आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गजेंद्र सलूजा, विशाल गोस्वामी,कमल गोस्वामी, गिरीश अरोड़ा, डा मंजू सैनी, राजेश ठाकुर,  यशपाल चौधरी,वीरभान नागपाल,मीनू राणा,साहिल मास्टर,तनिश,सचिन, डा मनोहर , डा मंजू अबरोल आदि मौजूद थे

Comments