Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथों जाकर बैठके कर कार्यकर्ताओ को किया प्रेरित

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अक्टूबर, जहां विपक्षी दलों के संगठन पूरी तरह गठित नही हो पा रहे वही सत्ताधारी दल भाजपा ने बूथों की बैठके लगातार शुरू कर दी।
आज जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने इसराना विधान सभा के बूथों पर ताबड़ तोड़ बैठके कर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की प्रेरित किया गांव सुताना में बूथ नंबर 72 के अध्यक्ष परिमल, बूथ नंबर 74 के अध्यक्ष संदीप, बूथ नम्बर 76 ,के निवासों पर तथा गांव भाऊ परके बूथ नंबर84 के अध्यक्ष जगदीश शर्मा तथा बूथ नम्बर 85 के अध्यक्ष कर्म सिंह के निवास स्थान पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक की ,साथ ही गांव नौल्था में मोहन शर्मा तथा जितेंद्र नंबरदार के निवास स्थान पर चाय पर कार्यकर्ताओं से सांगठनिक चर्चा की ।साथ ही नौ ल्था में अनु शर्मा के निवास स्थान पर महिला मोर्चा की बैठक ली।
बैठकों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की चुनाव जीतने वाला बूथ कार्यकर्ता ही होता है। हमारा मंत्र भी यही है बूथ जीता चुनाव जीता ।सभी बूथ के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओ,नीतियों, जानकारी दे ।
लोगो को बताएं की मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को केंद्र में रख कर किया जाता है।। जनधन योजना, उज्जवला योजना,आयुष्मान योजना,हर घर शौचालय तथा हर घर नल से जल , ग्राम विकास मंत्रालय को बहुत बड़ा बजट देना , सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देना , सॉयल हेल्थ कार्ड नीम कोटिड यूरिया, नेनो यूरिया, कोटेड सल्फर, तथा किसान सम्मान निधि योजनाओ की जानकारी दे।
डा अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा की मंडल की बैठक में कहा की मोदी ने महिला का सम्मान बधाई,मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति, सैनिक स्कूलों के द्वार लड़कियों के लिए खोलना,। महिलाओं को सेना में स्थाई कमिशन तथा नारी सम्मान बचत पत्र ये सब कदम नारी के सम्मान की बढ़ाने वाले है।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से पार्टी के प्रचार में जुट जाए ।
डा अर्चना गुप्ता ने गगन यान के टेस्टिंग सफल लॉन्चिंग पर सब को बधाई भी दी।इस अवसर मुख्य रूप से सुमित जागलान,सुनील परढाणा,योगेश कुमार,सेठपाल नोहरा,सुनीता गोयल,कर्मबीर सुताना,जगदीश भाऊपुर,समुंदर जागलान,नवदीप शर्मा,अन्नू शर्मा, सुरेंद्र नोहरा मोजूद रहे।

Comments