Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


 राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: मेघराज गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 28, 2023 Tags: ,

-भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य मेघराज गुप्ता की लगी हुई है राजस्थान के रामगढ विधानसभा सीट के लिये ड्यूटी

BOL PANIPAT ,28 अक्तूबर। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  मेघराज गुप्ता की पार्टी हाई कमान द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलवर जिला की रामगढ विधानसभा सीट के लिये डयूटी लगाई गई है। वहीं मेघराज गुप्ता ने शनिवार को फोन पर बताया कि रामगढ विधानसभा में भाजपा के पांच मंडल है और उन्होंने शनिवार को सभी मंडलों की बैठक ली। मेघराज गुप्ता ने दावा किया कि सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और सभी ने संकल्प लिया कि इस बार भारी बहुमत से पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज करवायेंगे। वहीं मेघराज गुप्ता ने दावा किया कि इस बार राजस्थान में होने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है।

Comments