भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित होता है- अर्चना
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल , भाजपा की अब तक कि यात्रा गौरवशाली रही है । जिस उदेश्य से आज के ही दिन 1980 में भाजपा की स्थापना की गई थी भाजपा उन उद्देश्यों को पूरा कर रही है ।कभी संसद में केवल दो सांसदों वाली भाजपा पूरी शान के साथ 303 सांसदों के साथ संसद के लोकसभा सदन में जोरदार उपस्थिति दर्ज कर रही है । ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा शहरी मण्डल के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कही ।
डॉ अर्चना ने कहा भाजपा ने जंहा देश का आर्थिक विकास किया है ,देश भर में सड़कों का जाल बिछाना, देश की उत्तर पश्चिम सीमाओं पर सुरंगे, सड़क, हवाई पट्टी बनाई साथ ही खाड़ी देश मे मन्दिर बनवाना ,देश आये आगंतुकों मेहमानों को गीता के प्रति भेंट करना ,विश्व योगदिवस मनवाना आदि कार्य कर देश का सांस्कृतिक संवर्धन किया है।
डॉ अर्चना ने कहा धारा 370 हटा , सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत की बढ़ती ताकत दिखा दी ।
डॉ अर्चना ने कहा नई शिक्षा नीति भारत के गौरव को और बढ़ाएगी।डॉ अर्चना ने कहा राम मंदिर के निर्माण में सभी बाधा दूर कर राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
डॉ अर्चना सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी ।
डॉ अर्चना आह्वान किया कि हम सभी भाजपा संगठन के लिये काम करे ताकि भाजपा लंबे समय तक केंद्र व प्रदेश में रहकर देश का चंहुमुखी विकास कर सके व भारतीय संस्कृति का परचम विश्व फहरा सके । डॉ अर्चना ने कहा कि ये हमारे लिये गर्व की बात है कि भाजपा एक परिवार है।भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र समर्पित रहता हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक महिपाल ढांडा ने बैबल मण्डल के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जब से भाजपा सत्ता के माध्यम से देश की सेवा कर रही है तब भारत का सर दुनिया भर में ऊंचा हुआ है। भाजपा के राज में ही चीन को भी सीमा से पीछे हटना पड़ा । आज भारत पर्यावरण संरक्षण जैसे मामलों में दुनिया रहनुमाई कर रहा ।
विधायक प्रमोद विज ने शहरी मण्डल में मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण पाल पंवार ने मतलौडा मण्डल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उस्तिथ रहते हुए अपने सम्बोधन में कहा के भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर से सम्बंधित स्थानों को संग्रहालय के रूप विकसित कर उनके प्रति सम्मान दिलाया । मेयर अवनीत कौर ने बिचपड़ी मण्डल में कहा कि भाजपा महापुरषो का सम्मान किया उन्होंन पानीपत में प्रस्तावित गुरु तेगबहादुर के प्रकाश दिवस मनाए जाने का ज़िक्र किया।बिचपडी मण्डल प्रभारी ईश कुमार राणा ने अपने सम्बोधन में कहा भाजपा शासन काल मे भारतीय पासपोर्ट को गजब सम्मान मिला ।
तहसील मण्डल में भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलुजा ने मुख्यातिथि के रूप बोलते हुए कहा कि भाजपा स्वच्छ शासन दे रही है।मॉडल टाउन मण्डल में लोकेश नांगरू, दक्षिण शहरी मण्डल में रविंदर भाटिया,किशनपुरा मण्डल में मेघराज गुप्ता,बापौली मण्डल में ऋषि पाल रावल, सनोली मण्डल में विधु रावल,सामलखा ग्रामीण में राजिंदर हलदाना, चुलकाना मण्डल में कृष्ण छौकर ,इसराना मण्डल में धर्मपाल जागलान व थर्मल मण्डल में बलविंदर आर्य संयोजक रहे।
ज़िला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया कि ज़िले के सभी बूथों पर त्रिदेवों दुवारा स्थापना दिवस मनाया गया।
उसके बाद सभी मंडलो में एकत्रित होने के लिए स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता व समाज के लोग इकट्ठे हुए वँहा से भव्य शोभा यात्रा निकालते ,हाथों में भाजपा का ध्वज थामे ,सिर पर भाजपा की टोपी पहने ,गले मे पटके पहने, वन्दे मातरम, भारत माता की जय व भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए, देश भक्ति के गीत गाते व देश भक्ति के गीतों पर थिरकते हुए अपने अपने मंडलो के कार्यक्रम के निर्धारित स्थानों पर पँहुचे। जंहा प्रधानमंत्री मोदी जी सन्देश वर्चुअल माध्यम से सुना गया ।

Comments