Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस सरकार बनने पर सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा : विजय जैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 7, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सेक्टर 13-17 स्थित विजय जैन के कार्यालय में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी जगदीश जैन ने किया और मंच संचालन मोहनलाल गर्ग ने किया इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए बजरंगदास गर्ग ने कहा है 11 तारीख को व्यापारियों के विशाल सम्मेलन आर्य कॉलेज पानीपत के ऑडिटोरियम में होगा जिसको हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी संबोधित करेंगे और सभी व्यापारी भाइयों की समस्या को खुद सुनवाई करेंगे और कांग्रेस सरकार बनने पर सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह ने भी अपील की है कि पानीपत का व्यापारी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा व्यापारियों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा का व्यापारी खुशहाल होगा और सरकार आने पर सभी व्यापारी भाइयों की समस्याओं का निदान होगा इस अवसर पर नवीन गुप्ता,अजय बंसल,जय भगवान जैन,तरसेम बंसल,अचल जैन,नवीन जैन,पदम जैन,आनंद जैन,राजीव गुप्ता,संजय गुप्ता,नवीन बंसल,अजय दिवान,विक्की दिवान,लक्ष्मी नारायण गुप्ता,धर्मवीर मलिक आदि व्यक्ति उपस्थित रहे

Comments