Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी ने की तहलका न्यूज चैनल के जितेंद्र अहलावत के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की निंदा

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 19, 2022 Tags: , , , , ,

-स्काईलार्क में आप पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करके की केस रद्द करने की मांग
-नगर निगम के भ्रष्टाचार के  कारनामे छिपाने के लिये पत्रकार पर दर्ज करवाया गया है केस: आप

BOL PANIPAT ,19 अप्रैल। आम आदमी पार्टी की जिला कमेटी ने पानीपत के सिटी तहलका न्यूज चैनल के पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर नगर निगम आयुक्त द्वारा मामला दर्ज करवाने का कड़ा विरोध किया है।  उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करके मीडिया की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मीडिया के साथ  खड़ा है और देश के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा। आप के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक और आप नेता एवं उद्योगपति राकेश चुघ ने मंगलवार को स्काईलार्क में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर निगम द्वारा अपनी नाकामियां छुपाने के लिये पत्रकार पर मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये नगर निगम हाउस की बैठक से मीडिया को बैन किया गया ताकि उनकी कारगुजारियां लोगों तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम हाउस की बैठक में लोगों द्वारा चुने गये मेयर व पार्षद भाग लेते है तो मीडिया पर बैन लगाने का क्या औचित्य था। वहीं अब निगम आयुक्त द्वारा सिटी तहलका के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। उन्होंने कि आप का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते है कि पत्रकार जितेंद्र अहलावत  के खिलाफ दर्ज करवाये गये मामले को जल्द से जल्द रद्द किया जाये।

वहीं उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पत्रकारों के हकों की लड़ाई में आप का हर एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मीडिया के साथ खड़ा है। मामला दर्ज करवाने के लिये पत्रकारों द्वारा जो भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा तो आम का एक-एक कार्यकर्ता उसमें भाग लेगा।

इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष दीपक बग्गा, कालू सचदेवा, अनिल शर्मा, जिला सचिव देवन सलूजा, जिला प्रवक्ता नीलम प्रणामी, योगेश कौशिक, प्रितपाल खेड़ा, दिलबाग सिंह, कुणाल, राजकुमार मुंडा अजीत भूरिया, इकबाल खान, सुभाष मेहता, संदीप मनचंदा व सौरभ गोयल आदि मौजूद रहे।

Comments