कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बीकॉम प्रथम वर्ष में एक कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करना था। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का विकास होता है।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में अपना योगदान देना होगा। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे | प्रथम स्थान मुस्कान रेवड़ी द्वारा प्राप्त किया गया। आरती व प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान तृतीय स्थान पर रही तथा सांत्वना पुरस्कार अंजलि वह कोमल को मिला । इस प्रतियोगिता का संचालन बी.कॉम कक्षा की मेंटर प्रोफेसर जागृति द्वारा किया गया।

Comments