Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए केसलेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी कॉलेज, पानीपत में बी.कॉम फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों के लिए केसलेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया, जिसमें कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की माननीय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की विश्लेषण क्षमता, तार्किक सोच और प्रस्तुति कौशल को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की और उन्हें निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि केसलेट आधारित प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों से जोड़ती हैं। इससे छात्रों में निर्णय लेने की क्षमता, प्रबंधन की समझ और प्रैक्टिकल नॉलेज विकसित होता है, जो भविष्य में उनके करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह केसलेट प्रतियोगिता विभिन्न कंपनियों की केस स्टडीज़ पर आधारित थी। विद्यार्थियों को कंपनियों की चुनौतियों, रणनीतियों और समाधानों का विश्लेषण कर प्रस्तुत करना था, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक स्थितियों और कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिला।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन क्लास मेंटर आंचल बत्तरा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में अक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल और हिमांशी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान रजत और निशा को मिला। इसके अलावा साधना और सलोनी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करते रहें।

Comments