–हर युवा आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक है: डॉ राकेश गर्ग BOL PANIPAT , 23 दिसम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत…
BOL PANIPAT : महान समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बेहद श्रद्धा और सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में मंच संचालन कुमारी सरबजीत ने कुशलतापूर्वक किया तत्पश्चात गुंजन ने अपने ओजस्वी भाषण में स्वामी जी की शिक्षाओं का वर्णन किया।अध्यापिका गीता ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराया। याची ने अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि स्वामी जी ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए भरसक प्रयास किया तथा राष्ट्र को उन्नति और प्रगति पर ले जाने के लिए वे आजीवन प्रयास करते रहे। हमें उनके जीवन से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं प्रार्थना सभा में उपस्थित रही तथा सभी ने स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
-सातों खिलाड़ी नेशनल मैडल से भी हो चुकी है सम्मानित -असीमित ऊर्जा, तंदुरुस्ती और कौशल पाने के लिए युवाओं को…
–ढूध, फल, सब्जी और बेकरी के मूल्य वर्धित उत्पादों को बनाने और इन्हें विक्रय करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया गया…
BOL PANIPAT : किसी भी अन्य राज्य के बारे में जानने का अच्छा तरीका है कि वहां पर भ्रमण के लिए जाया जाए. शैक्षिक भ्रमण करना भी शिक्षा का एक भाग है तो बच्चों को राजस्थान की सैर कराने के उद्देश्य से आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 3 से 5 तक की छात्राएं शनिवार को चोखी ढाणी घूमने के लिए गई। छात्राओं के साथ-साथ उनकी अध्यापिकाएं भी उनके साथ रही।चोखी ढाणी में ऊंट की सवारी, झूलों का आनंद ,राजस्थान के लोक नृत्य, बैलगाड़ी की सैर तथा मनोरंजन के अन्य साधनों का छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। चोखी ढाणी में राजस्थान की विविधताओं और यहां की संस्कृति को बहुत अच्छे तरीके से सजोया गया है।राजस्थान के लोक कल्चर और खान-पान को जानने का इससे बेहतर तरीका कोई और नहीं हो सकता। जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल ने चौकी ढाणी के बारे में बताया कि यहां जाकर छात्राओं ने खूब मस्ती की।यहां के खाने ,मनोरंजन और यहां के अच्छे वातावरण में छात्राओं ने एक अच्छा मस्ती भरा दिन बिताया। छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकाओं के लिए भी आज का दिन मस्ती भरा और सुकून देने वाला रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से छात्राओं में एक नया उत्साह जागृत होता है। Share this… Whatsapp Facebook Twitter