मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मानसून के मौसम की तैयारी को लेकर प्रदेश के उपायुक्त और उच्च अधिकारियों से की वर्चुअल समीक्षा बैठक।
-मुख्यमंत्री ने पंपों की स्थिति और साफ सफाई की लेकर भी विस्तार से की उपायुक्तों से चर्चा।
-मानसून के मौसम में हर स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार उपायुक्त: डीसी।
BOL PANIPAT , 2 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को प्रदेश के सभी उपायुक्त और सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मानसून के मौसम की धरातल पर तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों और उपायुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्त से एक-एक करके ड्रेनो व नालों की सफाई के व तैयारी के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के मौसम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कई बार यह देखने में आया है कि कई स्थानों पर साफ सफाई के अभाव में पानी भर जाता है व बाढ़ जैसी स्थिति भी कई बार बाहरी पानी के बड़ी मात्रा में आने से बन जाती है। इस पर गंभीरता से कार्य करने और निगरानी बरतने की जरूरत है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जिले में मानसून के मौसम को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। उपायुक्त ने बताया कि नहरों की साफ सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने बताया कि 180 किलोमीटर के अंतर्गत नालों की साफ सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार है। जिले में 29 पंप है जिनमें 13 निगम के अंतर्गत आते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि अभी तक 44 एमएम बारिश जिले में हुई है कहीं किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पी डब्ल्यू डी के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी व कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments