Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सीएम विडों की शिकायतो के समाधान के लिए नियुक्त किए एमिनेंट पर्सन. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 30, 2025 Tags: , , , , ,

डीसी ने सौंपे नियुक्ति पत्र. बीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर. डी. कल्याण को भी मिली जिम्मेवारी.

BOL PANIPAT , 30 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पानीपत जिले में सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान के लिए एमिनेंट पर्सन  (समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति) की नियुक्ति की है। डीसी ने जिला सचिवालय में मंगलवार को नव नियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं । समाजसेवी एवं जिला भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष आर. डी कल्याण को पानीपत ग्रामीण विधानसभा का सीएम विडों का इमिनेनंट पर्सन (समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति) के पद पर नियुक्त किया गया है उनके साथ कृष्ण आर्य, गुलशन तलवार, सुदेश कश्यप, सुरेश कादियान व सुरेंद्र जोगी शामिल है। यह सभी सदस्य ऐसी समस्याओं का समाधान करेगे जो आम आदमी द्वारा सीएम विडों में लगाई गई है। यह सभी सदस्य आम आदमी की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशासन के बीच भी कड़ी का काम करेगे। इसके अतिरिक्त जिले में सभी विधानसभाओं मे विधानसभा अनुसार सदस्य बनाए गए है, जिनकी संख्या 23 है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने आर.डी. कल्याण को मुख्यमंत्री द्वारा इमिनेंट सदस्य बनाने पर भी बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए कि कामना की।

Comments