जन शताब्दी एक्सप्रेस के माध्यम से पानीपत पहुंचे मुख्यमंत्री
BOL PANIPAT , 23 जनवरी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार को चण्डीगढ़ से जन शताब्दी एक्सप्रेस के माध्यम से पानीपत पहुंचे। पानीपत स्टेशन पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी पानीपत के रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल पानीपत सडक के माध्यम से रोहतक के लिए रवाना हुए।

Comments