Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


13 मार्च को निकाली जाएगी चुलकाना धाम ध्वज पद यात्रा

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :हर साल की भांति वृन्दावन ट्रस्ट द्वारा चुलकाना धाम ध्वज पद यात्रा 13 मार्च को निकाली जाएगी। पानीपत जी टी रोड समीप सुविधा नजदीक गोहाना मोड़ से सुबह 4 बजे होगी यात्रा की शुरूवात की जाएगी। यात्रा में पानीपत से करीबन 11 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। सभी लोग ध्वज लेकर यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का प्रबंध वृंदावन ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान रास्ते ने हर 3 किलोमीटर पर लोगों खाने-पीने के लिए विभिन्न तरह के व्यंजनों का प्रबंध किया जाएगा। सबसे पहले इस यात्रा की शुरुआत साल 2014 में 32 श्रद्धालुओं के साथ की गई थी, जिसके बाद यह कारवां 11 हजार से अधिक का आंकड़ा पार कर गया। चुलकाना धाम में लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। वृंदावन ट्रस्ट तथा श्रद्धालुओं की ओर से इस अवसर पर डेढ़ किलो का चांदी का मुकुट भी श्याम बाबा की मूर्ति पर चढ़ाया जाएगा।

Comments