आर्य पीजी कॉलेज में हुआ सिविल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन
– सीपीआर, फर्स्ट एड और आपातकालीन स्थितियों में सहायता का प्रशिक्षण दिया गया
BOL PANIPAT , बुधवार 6 अगस्त 2025 — सिविल डिफेंस पानीपत और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय सिविल डिफेंस कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज के लगभग 100 एनएसएस स्वयंसेवकों सहित 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान या विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), फायर लिफ्ट, टू एंड थ्री हैंड सीट, प्राथमिक उपचार, हवाई हमले से सुरक्षा और सड़क दुर्घटना के दौरान सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने छात्रों को इन आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से जानकारी दी।
कॉलेज की एनएसएस इकाई की समन्वयक प्रो. मनीषा डूडीजा ने बताया कि “ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करती हैं।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आस्था गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को इस कार्यशाला के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव और हाथों-हाथ प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है, जो उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।”
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि “कॉलेज हमेशा ऐसे आयोजनों के लिए तत्पर रहता है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।”
कार्यशाला में छात्रों ने आपातकालीन स्थितियों के प्रति सजगता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी पैदा किया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

Comments