Tuesday, March 10, 2026
Newspaper and Magzine


राजस्थानी परिवार सेवा समिति के सकोरा वितरण अभियान का समापन समारोह संपन्न


BOL PANIPAT : प्रकृति संरक्षण व पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से  राजस्थानी परिवार सेवा समिति  का    पानीपत के विभिन्न पार्कों तथा मोहल्लों मे चलाए गए सकोरा वितरण अभियान का समापन समारोह आज सेक्टर 11 में ग्रीन पार्क में मेगा सकोरा वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रधान नरेश आचार्य ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पानीपत  में सैकड़ों सकोरे वितरित किए गए, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी अशोक गुप्ता व विशिष्ट अतिथि ग्रीन पार्क के प्रधान डॉक्टर जीसी गुप्ता रहे , समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पगड़ी व पटके से सम्मान किया l  समाजसेवी अशोक गुप्ता    ने    अपने संबोधन में इस प्रकार की जनभागीदारी से जुड़े अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “पक्षियों के प्रति संवेदनशील होना मानवता का परिचायक है।” कार्यक्रम में परिवार से राजेंद्र खुराना, बलदेव खुराना, पी डी चौधरी, अमृत वर्मा, बजरंग सिंह, राकेश मूंदड़ा, कैलाश शर्मा, सुशील गोयल, लक्ष्मण सैनी व तिलक सपड़ा व समिति सदस्यों ने शहर के कोने कोने में जा कर सकोरे बांटे । आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परिवार के संरक्षक वेद प्रकाश छाबड़ा  ने बताया राजस्थानी परिवार सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहता है। अपने अभियानों में समाज को परोपकार और सेवा से जोड़ता है। सकोरा वितरण अभियान के दौरान सकोरे वितरण के साथ ही आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद से प्रवीण गुप्ता व अनुज गोयल , ग्रीन पार्क योगा क्लास से डॉ प्रेम आनंद, जीएल छाबड़ा, सियाराम गुप्ता ,  हरि ओम तायल, दीपिका के साथ सुमेर सिंह, एडवोकेट मनोज डुमरा, रितेश सिंह , मोती लाल जिंदल, वेणु गोपाल सोनी,मुकेश जोशी, सुरेश मूंदड़ा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सभी ने मिलकर जल स्रोतों की महत्ता और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा भाव पर विचार साझा किए।

Comments