जवाहर यादव (ओ.एस.डी.) कल क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी प्रतिनिधि मण्डल से करेंगे वार्ता.
BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में सोलहवें दिन सभी विभागों के लगभग 550 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है
। इस मौके पर CAWS के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीति के कारण हम लोग हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। यदि हरियाणा सरकार आज हमारी मांग मान लेती है तो हम अपनी हड़ताल आज ही समाप्त कर देंगे। आज जवाहर यादव ओ एस डी टू मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा कल दिनांक 21- 07- 23 को दोपहर 12:00 बजे हमारे राज्य स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है I इस अवसर पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा संदीप शर्मा, रिंकू, दीपक, रोमित,पूजा, अंकिता, श्रीमती राजबाला, राहुल कृष्ण भरत नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments