किसान जागृति यात्रा बबैल पहुंची.
BOL PANIPAT : 7 फ़रवरी को कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए चली किसान जागृति यात्रा आज पानीपत जिले के सनोली से होती हुई गांव बबैल में पहुंची जहां पर किसानों ने बड़ी संख्या में किसान जागृति यात्रा का स्वागत र क्षेत्र के किसान सैंकड़ों गाड़ियों व ट्रैक्टरों के काफ़िले के साथ यात्रा में शामिल होकर बबैल पहुंचे। पंचायत को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के संयोजक श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि जिस दिन पूरे देश का किसान एकजुट होकर धार्मिक, जातिगत और क्षेत्रिय भेदभाव को भुला कर किसानी को ही अपना धर्म मानते हुए संघर्ष करना शुरू कर देंगे, उसी दिन किसानों को बर्बाद करने का वैश्विक मंसूबा पाले बैठी तमाम अंतरराष्ट्रीय ताकतें घुटनों के बल आ जाएंगी और हमारी सरकारों को किसानों की माँगों को हर हाल में पूरा करना पड़ेगा। युवा किसान नेता नितिन बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करवाने, एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए हजारों की संख्या में 19 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। आज किसान जागृति यात्रा उत्तर प्रदेश का पड़ाव पूरा करने के बाद हरियाणा में पहुँची जहाँ पानीपत जिले के सनौली टोल प्लाज़ा पर पहुँची जहां भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर संगठन के नेतृत्व में सैंकड़ों गाड़ियों के काफ़िले के साथ पानीपत व आसपास के जिलों के किसानों ने यात्रा का स्वागत किया, स्वागत के कार्यक्रम में पानीपत बार एसोसिएशन, पानीपत जिले के किसानों, पानीपत किसान भवन के प्रधान दिलबाग बिंझौल, यूनियन के जिला प्रधान शमशेर पूनिया आदि ने विशेष योगदान दिया। शाम को पानीपत जिले के बबैल गाँव में पहुँचने पर हुई जनसभा में पानीपत व आसपास के किसानों ने हजारों की संख्या में 19 मार्च को दिल्ली की किसान महापंचायत में पहुंचने का विश्वास दिलाया। कल यात्रा मेवात में प्रवेश करेगी जहां पर आईएमटी रोज का मेव में पंचायत का आयोजन किया जाएगा। आज के सभी कार्यक्रमों में मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल जी, पी आर पांडियन, हर्षदीप गिल, नितिन बालियान, अनिल तालान, शादाब चौधरी, होशियार गिल, सोनवीर सिंह, अरुण पटेल, इंदरजीत पन्नीवाला, संतोष नागर, मोहनीष राजपूत, महावीर प्रसाद,लवजीत सिंह, इकरार तोमर,अंकित चौधरी, शाहरुख चौधरी, मैराज राव, सुशांत राठी, हरेन्द्र राठी, वीरेंदर पहल, मनोज जागलान, शमशेर पूनिया, रविंदर अहलावत, दिलबाग बिंझल,काला शामड़ी, सत्ता शाहपुर, अभिमन्यु कोहाड़ उपस्थित रहे।

Comments