Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खुली बोली में उपभोक्ताओं ने लगाई 9999 व 1000 नम्बर की बोली

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 15, 2023 Tags: , , , , ,

9999 नम्बर 1 लाख 52 हजार तो 1000 नम्बर की गई 90 हजार की बोली
एसडीएम की उपस्थिति में उपभोक्ताओं ने लगाई दोनों नए नम्बरों की बोली

BOL PANIPAT , 15 मई। एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत उपमंडल में वाहनों के पंजीकरण की नई सीरीज बीते एक मई को एचआर06बीडी  शुरू की गई थी। नई सीरीज के 9999 नम्बर को लेकर 6 लोगों ने और 1000 नम्बर को लेकर 4 लोगों ने आवेदन किए थे। जिनकी सोमवार प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक खुली बोली कराई गई।
एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल ने बताया नई सीरीज एचआर06बीडी9999 की फीस 50 हजार रुपए थी जिसकी बोली की राशि  1 लाख 52 हजार रुपए तक पहुंच कर जिला पानीपत के बडौली गांव निवासी करतार सिंह को अलॉट हुई।
एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल ने बताया कि एचआर06बीडी1000 नम्बर की सरकारी फीस 50 हजार रुपए थी जिसकी बोली 2 लाख 21 हजार में छूटी। इसी प्रकार एचआर06बीडी1000 नम्बर की सरकारी  फीस 50 हजार रुपए थी जिसकी बोली 90 हजार रुपए में स्थानीय सैक्टर-12 निवासी विश्वास उर्फ विक्की डाबर को अलॉट हुई।

Comments