यूडी लैंड, टैक्सी स्टैंड और सरकारी गोहर को बेचने में शामिल डीटीपी पानीपत डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ अंसल मालिकों मैनेजर और आरडब्ल्यूए प्रधान पर आपराधिक मामला दर्ज हो : स्वामी
BOL PANIPAT (16 सितंबर) अंसल एपीआई में यूडीलैंड , टैक्सी स्टैंड और सरकारी गोहर मे प्लाटिंग करवा कर बेचे जाने के विरोध में जन आवाज सोसाइटी, शिवम वेलफेयर एसोसिएशन और टीम आवाज ने संयुक्त रुप से डीटीपी कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम के आयोजक जोगिंदर स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने कहां की उन्होंने 3 साल केवल इसी काम में लगा दिया है यूडीलैंड क्या होती है इसको बेचा जा सकता है या नहीं इस बात को लेकर उन्होंने डीटीपी पानीपत अशोक गर्ग से अंसल द्वारा यूडी लैंड को बेचे जाने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि यह अंसल की है वह बेच सकता है उनसे लिखित में मांगा उन्होंने कहा मालूम करके बताऊंगा उनके द्वारा डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ बबीता गुप्ता से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि यूडी लैंड की अंसल मालिक है वह बेच सकती है लेकिन हम लिख कर कुछ नहीं देंगे उन्होंने कहा कि 3 साल इन अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी इन लोगों ने कुछ नहीं बताया क्योंकि यह सब कार्य इन अधिकारियों की मिलीभगत के तहत चल रहा था
उन्होंने कहा कि जब इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की गई तो मालूम हुआ की यूडी का मतलब अनडिटरमाइंड लैंड जिसे शुद्ध हिंदी में अनिर्धारित भूमि कहां जाता है जिसे किसान ने बेचा नहीं और अंसल ने खरीदा नहीं उसके बावजूद इस जमीन को बेच दिया जिस यूडी का नक्शा पास नहीं हो सकता उस पर बिल्डिंग बना दी गई उन्होंने कहा कि जब इस पर हमने डीटीपी को ज्ञापन दिया तब विभाग यूडी भूमि खरीदने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की थाने में सिफारिश की गई अंसल मालिकों पर चूड़ी बेचने को लेकर मुकदमा दर्ज कराने की भी सिफारिश करके मामले को घुमाने का प्रयास किया गया
उन्होंने कहा कि डीटीपी पानीपत द्वारा अवैध तरीके से की गई रजिस्ट्रीयों को रद्द करने के लिए उपायुक्त पानीपत को पत्र लिखा जाना यूडी में बने अवैध भवनों को ध्वस्त करने के लिए कोई कार्रवाई ना करना डीटीपी विभाग की मिलीभगत को दर्शाता है और यह साबित करता है कि जिला योजनाकार पानीपत से डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ तक के इस भ्रष्टाचार में तार जुड़े हुए हैं
उन्होंने कहा कि डीटीपी पानीपत और डीटीपी हेडक्वार्टर चंडीगढ़ द्वारा अंसल मालिकों और आरडब्ल्यूए प्रधान के साथ मिलीभगत करके ना बेचे जाने वाली जमीनों जिनमें यूडीलैंड ,टैक्सी स्टैंड, पार्को में छेड़खानी और सरकारी गोहर तक में प्लाटिंग करवा कर कोठियां बनवा दी गई जोकि एक अपराधिक मामला है और इसमें अंसल मालिकों और डीटीपी अधिकारियों द्वारा सैकड़ों करोड़ का घोटाला किया गया है
उन्होंने कहा कि जहां सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है वहीं मुख्यमंत्री के नुमाइंदे बीजेपी कार्यकर्ता सुरेश गुंबर ,डीटीपी अधिकारियों और अंसल मैनेजमेंट के साथ मिलीभगत करके इस प्रकार के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं
स्वामी ने कहा कि आज की मांग में इस करोड़ों के घोटाले की सीबीआई से जांच कराई जाए इन जगहों की रजिस्ट्रीया तत्काल प्रभाव से रद्द हो इन जगहों पर बने अवैध भवनों को ध्वस्त किया जाए और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों अंसल मालिकों , मैनेजर और भू माफियाओं के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हो
उन्होंने कहा कि अगर 29 तारीख तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो 30 सितंबर को डीटीपी हेड क्वार्टर चंडीगढ़ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे
इस अवसर पर रणजीत भोला ,सरदार कवलजीत सिंह ,डीपी ग्रोवर, सुनील डावर, पवन स्वामी , अजय राणा ,अजय सिंगला , प्रदीप भराड़ा,अनिल पांडे , रमेश चौधरी,राज शर्मा ,मनजीत मलिक ,अमित पावर्टी ,महावीर चिल्लर ,प्रमोद पाल, मनोज अस्थाना, गोविंद सैनी सीए, मोहित अस्थाना , जितेंद्र ,सोमनाथ ,गग्गी ,सोनू पंडित, सोनू वर्मा, जॉनी ,सोनू कपूर , कुणाल कपूर , सरदार बलबीर सिंह ,श्यामसुंदर पुरी ,संजय गुप्ता ,रिंकू नारंग ,सुभाष सिंगला, सतीश शर्मा, बलवान सिंह ,सतेंद्र सिंह ,प्रताप दहिया सहित सैकड़ों अंसल वासी एवं सामाजिक लोग उपस्थित थे

Comments